• Sat. May 18th, 2024

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने महिला पहलवान युक्ता को शाबाशी दी।

ByThe Dainik Khabar

Nov 28, 2023

नरेन्द्र कुमार,

नई दिल्ली: केन्द्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने दिल्ली की पहलवान युक्ता को आशीर्वाद और शुभकामनाएं दी हैं। राजनाथ सिंह ने देश का नाम रोशन करने पर युक्ता की सराहना की।

उत्तरी दिल्ली की तिमारपुर निवासी युक्ता ने 71 किलो वजन वर्ग में पिछले सप्ताह मास्को में विश्व ग्रैपलिंग चैंपियनशिप के जीआई वर्ग में गोल्ड और नो जीआई वर्ग में सिल्वर मेडल जीतकर भारत का नाम रोशन किया था। इस सफलता के बाद 23 वर्षीय युक्ता रक्षामंत्री श्री राजनाथ सिंह से मिलने उनके निवास पर गई।

उनके साथ प्रशांत रोहतगी (बब्बू खलीफा), चंदगीराम अखाड़े के जगदीश कालीरमन, पंडित जयकिशन और ललित कालरा भी थे। उन्होंने युक्ता द्वारा दिल्ली में बहुत निम्न स्तर से शुरूआत करने, कड़ी मेहनत और तैयारी करने के बारे में श्री सिंह को विस्तार से बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *