• Sat. May 18th, 2024

पूर्वी दिल्ली के 08 कराटे विजेता छात्र- छाओ को एडीएम पुनीत पटेल, ने किया सम्मानित।

ByThe Dainik Khabar

Aug 17, 2023

नरेन्द्र कुमार,

नई दिल्ली: 17 वीं अंतरराष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप 2023 प्रतियोगिता का आयोजन दिल्ली के ताल कटोरा स्टेडियम में हुआ, जिसमें 34 टीमों ने भाग लिया, इस प्रतियोगिता में पूर्वी दिल्ली के जय हिंद जूडो कराटे क्लब के 8 छात्र-छात्राओं ने पुरस्कार जीते जिन्हें पूर्वी दिल्ली के एडीएम पुनीत पटेल ने सम्मानित किया।

अनुष्का कौशल ने 30 किलो ग्राम वजन की छात्रा प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक हासिल किया, विनय पाल ने 75 किलो ग्राम में सिल्वर मेडल प्राप्त किया, अभय शर्मा ने 40 किलोग्राम में सिल्वर मेडल हासिल किया, तथा शिव कुमार 50 किलोग्राम में सिल्वर मेडल हासिल किया,

आर आर चौधरी ने 35 किलोग्राम में रजत पदक जीता, आदित्य बोरा ने 45 किलोग्राम में रजत पदक जीता, मानव रावत ने 40 किलोग्राम में रजत पदक जीता, 20 किलोग्राम में तेजस शर्मा ने रजत पदक जीता!

इस मौके पर एडीएम पुनीत ने कहा कि इनके कोच नरेश शर्मा ब्लेक बेल्ट हैं तथा दिल्ली रत्न से सम्मानित हैं, इन्होंने अपने विद्यार्थियों पर कड़ी मेहनत की जिसका परिणाम सामने देखने को मिला। सम्मान देते समय इंडियन मीडिया वेलफेयर एसोसिएशन (IMWA) के अध्यक्ष राजीव निशाना भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *