• Mon. Mar 31st, 2025

बुराई पर अच्छाई की जीत, आततायी रावण का किया अंत, जयश्री राम के उद्घघोष से गूंजा पंडाल।

ByThe Dainik Khabar

Oct 12, 2024

नरेन्द्र कुमार,

पूर्वी दिल्ली: श्री नवयुवक कला संगम (पंजी.) मौनी बाबा मंदिर, ब्रह्मपुरी के तत्वावधान में श्री राम और रावण के बीच मायावी युद्ध का भव्य चित्रण किया गया। संस्था के प्रमुख प्रदीप जैन ने बताया, कि मैदान में भारी संख्या में लोगों का जमावड़ा लगा रहा। भगवान श्री राम द्वारा रावण को परमगति देने के साथ ही उसके मुख से निकले जय श्रीराम निकलते ही भारी जनसमुदाय ने जय श्रीराम का उद्घघोष किया।

तत्पश्चात 50 फुट ऊंचे रावण के पुतले का दहन देखने के लिए लोगों में खासा उत्साह था। प्रधान सुरेश गोयल, रविन्द्र गर्ग, भाजपा नेता जितेन्द्र उपाध्याय, हेमंत अवस्थी, अशोक शास्त्री, जीतराम शर्मा, निगम पार्षद अनिल गौड, पंकज गौड, ओमप्रकाश खिलौने वाले, सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *