• Sat. Jul 6th, 2024

एकलव्य आदिवासी मछुआ विकास ट्रस्ट द्वारा, नवनिर्मित सांसद और मंत्रियों का किया सम्मान।

ByThe Dainik Khabar

Jul 3, 2024

नरेन्द्र कुमार,

नई दिल्ली: कांस्टीटूशनल क्लब ऑफ़ इंडिया में नवनिर्मित सांसद ओर मंत्रियों के सम्मान में एकलव्य आदिवासी मछुआ विकास ट्रस्ट के द्वारा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, कार्यक्रम में सैकड़ो लोगो की मौजूदगी में सांसदों ओर मंत्रियों का सम्मान किया गया।

2 जुलाई, मंगलवार को कांस्टीटूसान क्लब ऑफ़ इंडिया में एक सामाजिक कार्यक्रम आयोजित कर सांसदों ओर मंत्रियों का सम्मान किया गया, इस कार्यक्रम में रंगारंग प्रस्तुति के साथ, नृत्य कला की आचार्य कल्पना,जी के शिष्यों ने बहुत सुन्दर नृत्य डांस बच्चों द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में वहां उपस्थित जनसमूह को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया।

कार्यक्रम में आयोजक पूर्व राज्यसभा सांसद जय प्रकाश निषाद जी ने बताया इस तरह के सम्मान समारोह से जनता द्वारा चुने गए जन प्रतिनिधियों को जनता के बीच आने का मौका मिलता है ओर जनता अपने सांसदों के अपने बीच पाकर प्रसन्न होती है। कार्यक्रम के दौरान पुरस्कार भी वितरित किए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

आपकी पसंदीदा खबरें